चर्चा में रहे लोगों से बातचीत पर आधारित साप्ताहिक कार्यक्रम
शब्द और राष्ट्रपति ट्रंप की तस्वीरों का संबंध सबसे पहले इस साल सामने
आया था. तब कुछ लोगों ने इसके तार इस साल जुलाई में ट्रंप के ब्रिटेन दौरे
के समय हुए विरोध से जुड़े बताए.
तब ब्रिटिश प्रदर्शनकारियों ने नाम के एक गाने को ब्रिटेन में म्यूज़िक चार्ट में टॉप करवा दिया था.
इसके बाद रेडिट वेबसाट पर यूज़र्स ने ऐसे आर्टिकलों की बौछार कर दी जिनमें ट्रंप की बगल में इडियट शब्द लिखा था.
ये वेबसाइट के सर्च इंजिन डेटाबेस को प्रभावित करने की एक कोशिश थी, जिसे "गूगल बॉम्बिंग" कहा जाता है.
सुनवाई के दौरान ये भी पता चला कि कई सांसदों को तकनीकी दुनिया की बहुत ज़्यादा जानकारी नहीं है.
वहाँ स्टीव किंग नाम के एक सांसद ने सुंदर पिचाई से पूछा कि उनकी पोती का आईफ़ोन अजीब तरह से क्यों चल रहा है. इसके जवाब में सुंदर पिचाई ने उन्हें समझाया कि आईफ़ोन गूगल ने नहीं बनाया.
सड़कें आम तौर पर काले रंग की होती हैं मगर जर्मनी में एक सड़क का रंग ही बदल गया - वो भूरी हो गई.
उनकी
कंज़र्वेटिव पार्टी के कई सांसदों ने ब्रेक्सिट मुद्दे पर टेरीज़ा मे के
रवैए पर सवाल उठाया था, जिसके बाद पार्टी में अविश्वास प्रस्ताव पर बुधवार को मतदान कराया जाएगा.
सांसदों ने अगर नेतृत्व परिवर्तन का फ़ैसला किया तो टेरीज़ा मे को गद्दी छोड़नी पड़ सकती है.
मतदान
स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे से आठ बजे तक (भारतीय समयानुसार रात साढ़े
11 बजे से रात डेढ़ बजे तक होगा) और नतीजे एक घंटे बाद आ जाने की संभावना
है.
टेरीज़ा मे को बुधवार को आयरलैंड की राजधानी डबलिन में वहाँ के
प्रधानमंत्री लियो वराडकर से मिलना था, लेकिन उन्होंने विश्वास प्रस्ताव की
वजह से अपना दौरा रद्द कर दिया.
उन्होंने कहा है कि वो अपने नेतृत्व को मिली इस चुनौती का यथाशक्ति सामना करेंगी.
उन्होंने कहा है कि अभी किसी तरह के नेतृत्व परिवर्तन से देश का भविष्य ख़तरे में पड़ सकता है.
टेरीज़ा मे के नेतृत्व को लेकर ये अविश्वास मत ऐसे समय आ रहा है, जब ब्रेक्सिट फ़ैसले को लागू होने में तीन महीने का वक़्त बचा है.
संवाददाताओं का कहना है कि टेरीज़ा मे अगर ये विश्वास मत जीत भी जाती
हैं तो भी इस चुनौती से पार्टी में उनकी स्थिति काफ़ी कमज़ोर हो जाएगी.
टेरीज़ा मे अगर ये प्रस्ताव जीत जाती हैं, तो कम-से-कम अगले एक साल तक दोबारा उनके नेतृत्व को चुनौती नहीं दी जा सकेगी.
लेकिन अगर वो विश्वास मत हार जाती हैं तो पार्टी में नए नेता का चुनाव होगा जिसमें वो उम्मीदवार नहीं हो सकतीं.
टेरीज़ा
मे 2016 में ब्रेक्सिट पर हुए जनमत संग्रह के कुछ ही समय बाद प्रधानमंत्री बनी थीं जिसमें ब्रिटेन के मतदाताओं ने यूरोपीय यूनियन से अलग होने के
पक्ष में मतदान किया.
No comments:
Post a Comment